Wednesday, September 10, 2025

पुरानी यादों से एक याद आई सामने

 हम समय के साथ आगे बढ़ते जाते हैं तो कुछ यादें कुछ लम्हे हमारे पीछे छूट जाते हैं। आज उन्हीं लम्हों को देखते हुए एक पुरानी तस्वीर ड्राइव में मिल गई। पहले सोचते थे कि स्कूल की छुट्टियों को बढ़ा देना चाहिए। स्कूल जाने से कतराते थे। जब स्कूल से हमेशा के लिए छुट्टी मिल जाती हैं, जिंदगी के काम धंधों में इंसान पद जय है, जिम्मेदारी का बोझ कंधों पर आ जाता है, तब महसूस होता है कि वहीं दिन ठीक थे।
आज उस तस्वीर को देखकर मैं उन दिनों में चला गया।

चाचा का लड़का बिट्टू और मैं मोटरसाइकिल पर घास लेने के लिए खेत में गए जिसके साथ रेहड़ी लगी हुई थी। उस समय ये मोटरसाइकिल वाली रेहड़ी कम ही हुआ करती थी।
बिट्टू मोटरसाइकिल चला रहा था, ओर मैं पीछे रेहड़ी पर बैठा था। उस समय हमारे गांव से जो अभी सड़क जाती है बन की तरफ उस समय ये भी शायद कच्चा गोहर था। 
क्योंकि जब बिट्टू मोटरसाइकिल चला रहा था तो मैं पीछे रेहड़ी में बैठा था और खड्डों की वजह से मेरा बुरा हाल हो गया था। इसलिए मुझे लगता है कि उस समय वो कच्चा गोहर था, जिसमें गड्ढे थे। 

खैर, मैने रेहड़ी में बैठे बैठे अपने मोबाइल फोन से कई तस्वीरें खींची थी, मुझे फोटो खींच का बहुत शोक था, ऊटपटांग फोटो भी खींचता रहता था, जब हम खेत में पहुंच तो बरसींन काटी और साथ साथ मस्ती भी करते रहते थे, क्योंकि यह किसी की नौकरी तो थी नहीं कि हमें प्रोटोकॉल में ही रहन पड़ेगा। मैं फोटो खींचता रहा और घास काटता रहा। 

फिर हमने रेहड़ी में बरसीन की गठरियों को रखा और घर की तरफ चल दिए। सर्दियों का मौसम था, तस्वीर में आप देख भी रहे होंगे कि बिट्टू ने कोटी डाली हुई है, मद्धम मद्धम धूप से मौसम सुहावन बना हुआ है। 
 जब काम के साथ साथ मौसम का लुत्फ भी मिले तो नौकरियां भी इसकी रीस नहीं कर सकती। आज इन तस्वीरों को देखकर वहीं पुराने दिन याद आ गए। क्या दिन थे वो, काश ये समय भी लौट कर आ सकता ओर हम उन दिनों को फिर से जी सकते। 

अगर आपके पास भी ऐसी कोई याद है जो सांझी करना चाहते हैं तो हमारे सांझी कर सकते हैं, हम उसको मेरी जिंदगी के ब्लॉग पर सांझी करेंगे।

मिलते हैं किसी नई याद के साथ। 
#merizindagi
#oldmemories

1 comment:

उम्मीद का दीया

  एक घर में पाँच दीये जल रहे थे।  उनकी रोशनी से पूरा घर जगमगा रहा था। हर दीया अपने भीतर एक अलग संदेश और एक अलग भावना लिए हुए था। पहला दीया उ...