Wednesday, March 21, 2018

गुड मॉर्निंग, व्हाट्सप्प


सुबह उठते ही हाथ सीधे फ़ोन पर जाता है। फ़ोन उठाने के बाद व्हाट्सप्प पर जाती है हमारी ऊँगली। क्यूंकि सुबह सुबह सभी गुड मॉर्निंग के मैसेज भेजते हैं। बदले में सभी उनको रिप्लाई भी करते हैं। क्यूंकि फ्री है। सबसे पहले गुड मॉर्निंग का ही मैसेज होता है, जो सबको भेजा जाता है। पर अब गुड मॉर्निंग पर टैक्स लगाया जा रहा है। जो मैसेज भेजेगा उसे टैक्स भरना पड़ेगा। क्यूंकि हमारे भारत में सुबह सुबह लोगों को कोई काम तो होता नहीं और उनको फ़ोन सुबह की डिश की तरह लगता है। शायद उनको लगता है कि अगर सवेरे गुड मॉर्निंग का मैसेज नहीं भेजेंगे तो हमारी दिनचर्या शुरू नहीं होगी। और हो सकता है कि हमारे भाई, दोस्त, मित्र, रिश्तेदार नाराज़ भी न हो जाये, कि आज गुड मॉर्निंग का मैसेज क्यों नहीं भेजा। बात में भी सचाई है, गुड मॉर्निंग का मैसेज भेजने से ही पता चलता है कि कोई उन्हें भी याद कर रहा है। पर अब अगर गुड मॉर्निंग के मैसेज पर टैक्स लग जाये तो क्या होगा। सुना है कि सुबह लाखों करोड़ों लोग गुड मॉर्निंग का मैसेज भेजते हैं, जिससे इंटरनेट स्लो हो जाता है। और तो और जो पिक्चर भेजते हैं, उनकी तो डाउनलोडिंग और भी ज्यादा है। उनका तो पुरे महीने का बिल ही कमर तोड़ देगा। सर्कार का कहना है कि जब टैक्स लग जायेगा तो लोग मैसेज भेजना बंद कर देंगे और इंटरनेट की स्पीड ठीक हो जाएगी। पर शायद ये उनको भरम है। जो शायद उनको भी पता है। अगर फिर भी मैसेज भेजने बंद नहीं किये तो उस पर भी टैक्स लगाया जायेगा जिसको मैसेज भेजा गया है। अब वो मैसेज भेजे न भेजे पर पढ़ने वाला ज़रूर मना करेगा कि भाई मुझे मैसेज मत भेजना। मैं ऐसे ही ठीक हूँ। तो अब क्या किया जाये। पर आप घबराईये नहीं। ऐसा कुछ नहीं होगा। आपको याद होगा कि ये खबर किस समय पर आयी थी। जी हाँ! ये होली पर आयी थी खबर। होली के दिन अख़बार में ये खबर लगी। इस तरिके से होली मनाई गयी। होली मनाने का न्य तरीका ईजाद किया गया। जिसने भी ये पढ़ी उसको यही लगा कि भाई अभी से बंद कर देता हूँ मैसेज करना। वैसे भी व्हाट्सप्प पर गुड मॉर्निंग का मैसेज क्यों करते हैं, क्यूंकि वो फ्री है। पैसे वाला कोई मैसेज नहीं करेगा। किसी को याद करने के चक्कर में कोई अपनी जेब ढीली नहीं करेगा। और दूसरी बात भी है, जिसको याद करना हो, मैसेज करना हो वो पैसे कि परवाह भी नहीं करेगा। चाहे कोई कितना भी टैक्स लगा ले।   

No comments:

Post a Comment

उम्मीद का दीया

  एक घर में पाँच दीये जल रहे थे।  उनकी रोशनी से पूरा घर जगमगा रहा था। हर दीया अपने भीतर एक अलग संदेश और एक अलग भावना लिए हुए था। पहला दीया उ...